इज़्जतदार वही जो अल्लाह से डरे -मौलाना अशफ़ाक
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_792.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। आखिरी नबी मोहम्मद (स.अ.व.) की बेटी फातिमा जहरा की शहादत के
मौके पर शहर में तीन दिवसीय मजलिस का आयोजन किया गया। जिसमें पहली मजलिस
शहर के मोहल्ला कटरा स्थित मीर मासूम अली में हिन्दुस्तान के मशहूर
मौलाना मिर्जा मो. अशफ़ाक़ क़िबला ने मजलिस को सम्बोधित करते हुये कहा जो
कायनात के लिए रहमत उसे मोहम्मद (स.अ.व.) कहते है, जो मोहम्मद (स.अ.व) के
लिए रहमत उसे फ़ातिमा ज़हरा(स.अ.) कहते है। मौलाना ने आगे कहा सबसे ज्य़ादा
इज़्ज़त वाला वही है जो अल्लाह से सबसे ज्यादा डरें। अन्त में बिन्ते रसूल
फ़ातिमा ज़हरा पर पड़े मसायब बयान किये जिसे सुनकर मोमनीन रोने लगे। मजलिस
से पूर्व मौलाना रज़ा जैदपुरी बाकर रकबी व अब्बास व अयान ने नजरानये अकीदत
पेश किया। मजलिस का आग़ाज तिलावते कलामे इलाही से मौलाना अब्बास मेंहदी
’’सद़फ बाराबंकवी’’ ने किया बानिये मजलिस ने सभी का शुक्रिया अदा किया।


