देश विरोधियों की हिमायत कर रही है कांग्रेस: ईरानी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_676.html
बोकाजान (एएनएस)। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए आज आरोप लगाया कि उसके नेता सुरक्षा बलों की कुर्बानियों को नजरअंदाज कर उन लोगों का समर्थन कर रहे हैं जो देश को बरबाद करना चाहते हैं। स्मृति ने कार्बी आंग्लांग में यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया, ''कांग्रेस उन लोगों के साथ खड़ा होने से पहले नहीं सोचती जो राष्ट्र की सुरक्षा में हमारे सुरक्षा बलों की कुर्बानियों को नजरअंदाज कर राष्ट्र को बरबाद करने के नारे लगाते हैं।'

