कोलकाता में दर्दनाक हादसा, पुल गिरने से 10 की मौत ,150 दबे , कोहराम
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/10-150.html
कोलकाता में आज एक बड़ा हादसा हो गया। उत्तरी कोलकाता में एक निर्माणाधीन पुल गिरने से 10 मजदूरों की मौत की आशंका है। मिल रही जानकारी के मुताबिक गणेश टाकीज (गिरीश पार्क) के पास एक पुल का निर्माण कार्य चल रहा था तभी अचानक पुल ढह गया जिसमें 10 के मरने की आशंका है।
विवेकानंद ब्रिज उत्तर कोलकाता का एक हिस्सा अचानक टूट कर गिर पड़ा। 2009 से ही ये पुल बनाया जा रहा था। यहां मौजूद लोगों के मुताबिक मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। हादसे की खबर मिलते ही राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। बताया जा रहा है बुधवार को ही पुल की ढलाई की गई थी और आज ही ये हादसा हो गया है।
पुल गिरने की वजह से उस इलाके का यातायात ठप हो गया है। एक प्रत्यक्षदर्शी रमेश ने बताया कि कम कम 150 आदमी दबे हुए हैं। मैंने अपनी खिड़की से देखा, फिर आवाज़ आने लगा कि उधर ब्रिज गिर गया है। वहां बहुत लोग थे, रिक्शा-टैक्सी से जा रहे थे, सब दब गए।
वहीं इस घटना को लेकर सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है। पश्चिम बंगाल के बीजेपी इनचार्ज कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ये घटना भ्रष्टाचार का जीता जागता उदाहरण है।

