aajtaktimes

आज से पेट्रोल 15 और डीजल हुआ 20 रुपये लीटर!


सोशल मीडिया और नई पीढ़ी ने अप्रैल फूल मनाने के मायने बदल दिए है। अब पहली अप्रैल को किसी बात से लोगों को डराने या घबराहट पैदा करने वाले शिगूफों से इतर हंसाते और गुदगुदाते मैसेज सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। वायरल हो रहे कुछ मैसेज यूं हैं...
नरेंद्र मोदी ने किया कमाल, लिया अहम निर्णय! पेट्रोल, डीजल के दामों में अब तक की सबसे भारी गिरावट के चलते 40 साल के रिकार्ड को तोड़ने वाला रेट 31 मार्च 2016 रात 12 बजे से लागू होगा। नई कीमत इस प्रकार हैं- पेट्रोल 15.30 प्रति लीटर और डीजल 20.80 प्रति लीटर। जी हां, यह चौंकने की बात नहीं। इट्स अप्रैल फूल। सोशल मीडिया के हर जंक्शन फेसबुक, व्हॉट्सएप, ट्विटर आदि पर अप्रैल फूल को लेकर इस तरह के ढेरों गुदगुदाने वाले मैसेज वायरल हो रहे हैं।
इसके साथ ही व्हॉटसएप पर शेयर हो रहे एक मैसेज में नए वित्तीय वर्ष में एक नई योजना का जिक्र है। पीएम मोदी को जैसलमेर की एक महिला ने पिछले मन की बात कार्यक्रम में एक सुझाव दिया उसके अनुसार दारू की दुकान को आधार कार्ड से जोड़ दें और आधा पैसा पीने वाले की पत्नी के अकाउंट में सब्सिडी की तरह वापस कर देना चाहिए, जिससे पांच फायदे होंगे...
1. पति लिमिट में पियेगा, क्योंकि उसके नशे की मात्रा उसकी पत्नी के बैंक बैलेंस के बराबर रहेगी। 2. पत्नियां अपने पतियों को पीने के लिए कभी मना नहीं करेंगी। 3. पत्नी को मालूम रहेगा, आज पति ने कितनी पी। 4. जिस की पत्नी का अकाउंट नहीं है वो भी खुल जाएगा। 5. हो सकता है किसी-किसी की पत्नी को आयकर रिटर्न भी दाखिल करना पड़े।

Related

news 3249804814158007982

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item