यूपी में एक बार फिर होगा मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_683.html
अजमी रिज़वी
लखनऊ । सूत्रो के अनुसार उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2017 को देखते हुए सूबी की सत्ताधारी समाजवादी पार्टी के नेतृत्व वाली अखिलेश सरकार एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल करने जा रही है ।
लखनऊ । सूत्रो के अनुसार उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2017 को देखते हुए सूबी की सत्ताधारी समाजवादी पार्टी के नेतृत्व वाली अखिलेश सरकार एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल करने जा रही है ।
स्थानीय निकाय, ज़िला पंचायत और एमएलसी चुनाव के नतीजों के बाद होने जा रहे इस मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल में जहां कुछ वरिष्ठ मंत्रियों को उनका सम्मान वापस किया जाएगा वहीं कुछ नए चेहरों को भी मंत्री पद से नवाज़ा जाएगा।
कुछ का होगा प्रमोशन तो कुछ का होगा डिमोशन ।
कुछ का होगा प्रमोशन तो कुछ का होगा डिमोशन ।
लेकिन साथ-साथ कुछ महानुभवों का विकेट गिराकर उनको पैवेलियन का रास्ता दिखाया जाना तय है ।
सम्मान वापस पाने वाले चेहरे मे जहॉ रघुराज सिंह 'राजा भईया' व अंबिका चौधरी का नाम शामिल बताया जा रहा है वही जिन नए चेहरों को मौक़ा मिलने की बात की जा रही है उनमे सुनील यादव 'साजन', आनंद भदौरिया, उदयवीर सिंह,आशु मलिक, उमर अली ख़ान के नाम चचाृ मे है, इसके अतिरिक्त प्रमोशन पाने वालों में नितिन अग्रवाल, अभिषेक मिश्रा, यासिर शाह ,पवन पांडेय ,हेमराज वर्मा के नामो की चचाृ सूत्र कर रहे है ।