aajtaktimes

अज्ञात बदमाशों ने पत्नी को बंधक बना पति की किया हत्या

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सुबेहा थानान्तर्गत किश्ती नगर मजरे सिधियांवा निवासी नन्दलाल
आयु लगभग 48 वर्ष की अज्ञात बदमाशों द्वारा गला रेत कर हत्या कर दी गयी।
नन्दलाल के सन्तान में 4 पुत्र व 2 लड़की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार
नन्दलाल अपनी पत्नी के साथ गांव के बाहर स्थित मकान में रहते थे। इसी
मकान मे जानवर बांधे जाते है। नन्द लाल का पूरा परिवार गांव में स्थित
मकान में रहते है। शुक्रवार की रात में अज्ञात हत्यारों ने फूलकला को
बन्धक बना लिया तथा नन्दलाल की गला रेत कर हत्या कर दी। मृतक के पुत्र
राकेश द्वारा अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत करने के लिए तहरीर दी गयी
है। घटना की खबर लगते ही पुलिस अधीक्षक, सीओ हैदरगढ,़ अपर पुलिस अधीक्षक,
एसडीएम हैदरगढ़ सहित थाने की पुलिस ने मौके वारदात स्थल का जायजा लिया लाश
को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा
पंजीकृत कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नन्दलाल की नृशंस
हत्या से जहां पूरा परिवार सदमें में है वही क्षेत्रवासी भी इस वारदात से
तरह-तरह के कयासों में मशगूल है। मृतक नन्दलाल के परिजनों के मुताबिक
बीते 1 जनवरी 2016 को गांव के एक दूसरी जाति की लड़की अपने किसी प्रेमी के
साथ भाग गयी थी। जिसका आरोप उनके परिजन नन्दलाल पर यह कहकर लगा रहे थे कि
हमारी लड़की को भगाने में तुम्हारा हाथ हैं यही नही मृतक सहित पूरे परिवार
को जान से मारने की धमकी दे रहे थे इस सम्बन्ध में एक माह पहले पूर्व
मृतक द्वारा मुकामी थाने में तहरीर भी दी थी। जिसमें पुलिस द्वारा कोई
कार्यवाही नही की गयी थी।

Related

UP 1333323684204780896

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item