aajtaktimes

होलिका दहन को लेकर पुलिस ने प्रधान प्रतिनिधि को पीटा, ग्रामीणा में आक्रोश


अजमी रिज़वी
जैदपुरं बाराबंकी। होलिका दहन की जमीन को लेकर पुलिस द्वारा ग्राम प्रधान
प्रतिनिधि की पिटाई किये जाने से नाराज सैकड़ो ग्रामीणो ने थाने का घेराव
कर जमकर हंगामा किया। जैदपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत तेजवापुर के
मजरे ठाकुरपुरवा में शनिवार को जमीन पर होली जलाने की तैयारिया की जा रही
थी। इसी बीच नायाब तहसीलदार व क्षेत्रीय पुलिस गंाव पहुंची और ग्रामीणों
से दूसरी जगह होलिका दहन करने का फरमान जारी कर दिया। सूचना मिलते ही
ग्राम प्रधान राम नारायन व ग्रामीणों ने उसी जगह पर होली जलाने की बात पर
अड गये। जिससे नाराज होकर पुलिस कर्मियो ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम
नारायन की पिटायी कर दी। जिससे नाराज सैकड़ो ग्रामीणों ने थाना घेराव कर
पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलते ही पुलिस के
आलाधिकारी मौके पर पहुंच गये और ग्रामीणों से वार्ता के बाद प्रधान
प्रतिनिधि व ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया।

Related

UP 2436834898185659758

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item