डीआरडीए गांधी सभागार में जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_338.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल एवं स्वच्छता जागरूकता सप्ताह के
अन्तर्गत ग्राम विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा प्रभारी जिलाधिकारी,
अपर जिलाधिकारी हरिकेश चौरसिया की अध्यक्षता में डीआरडीए गांधी सभागार
में जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि
जल संरक्षण एवं सुरक्षित जलस्रोत आज के समय भी सबसे बड़ी समस्या और चुनौती
है। इसके प्रति जागरूकता, वातावरण सृजन के साथ मानवीय संवेदना जरूरी है।
उन्होने स्वच्छता की अपरिहार्यता पर भी जोर दिया। उन्होने कहा कि
स्वच्छता और बेहतर स्वास्थ्य एक दूसरे के पूरक है। उन्होने कहा कि आम जन
मानस को पेयजल संरक्षण के साथ ही स्वच्छता के प्रति विशेष ध्यान देना
होगा।