स्वच्छता से नही होगी बीमारी: सीएमओ
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_507.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रवीन्द्र कुमार ने कहा कि स्वच्छता
के प्रति ध्यान न दिये जाने से अधिकांश बीमारियां होती है। यदि स्वच्छता
पर ध्यान दिया जाये तो बहुत सारी बीमारियों से बचाव हो सकता है। उन्होने
कहा कि पेयजल स्रोतों के प्रति सुरक्षा के बारे में लोगों को जागरूक किया
जाना जरूरी है, क्योंकि दूषित पेयजल से तमाम बीमारियां पैदा होती है।

