aajtaktimes

इंसान अपने असल अस्तित्व को स्थापित करेः अशोक सचदेव़


जौनपुर। 21वीं सदी में पहुंच चुके इंसान ने भौतिक तौर पर अनेक श्रेष्ठ उपलब्धियां हासिल किया है लेकिन आध्यात्मिक तौर पर यह आज भी अपनी फितरत से पिछड़ापन ही उजागर करता है। अवतारी महापुरूषों, संतों, भक्तों ने यही संदेश दिया है कि इंसान अपने असल अस्तित्व को स्थापित करे। संतों द्वारा उन्हीं कल्याणकारी संदेशों को आज भी याद कराया जा रहा है। उक्त उद्गार रामपुर नद्दी कलिंजरा में महात्मा लालचन्द यादव द्वारा आयोजित वार्षिक निरंकारी सत्संग समारोह में उपस्थित विशाल संत समूह को सम्बोधित करते हुये इलाहाबाद से आये महात्मा अशोक सचदेव ने व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता श्याम लाल साहू, रोशन लाल भाटिया, अजय, उदय नारायण जायसवाल, राजेश प्रजापति, उमाशंकर, अमृत लाल गुप्ता, फौजदार, जगदीश, दारा, पिण्टू आदि उपस्थित रहे। मंच का संचालन मोहन लाल ने किया।

Related

UP 9212698299041756947

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item