aajtaktimes

अमीन संघ के नेतृत्व में मण्डलीय संयोजक का किया जोरदार स्वागत


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। मण्डल संयोजक का मंगलवार को जनपद आगमन पर भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह की अगुवाई अमीन संघ के जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव ने की। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स के मण्डलीय संयोजक फैजाबाद का स्वागत कर उन्हे प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया गया। समारोह में श्री सिंह ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में सेवानितृत्त कर्मचारियों में जो जागरुकता आयी है। उसमें जनपद का विशेष योगदान है। निराशा की ओर जा रहे बुजुर्ग कर्मचारियों को जीवन्तता देने के लिये जनपद में जो चिराग जलाया गया है वह आज पूरे प्रदेश के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिये मशाल बन चुका है। आईये हम संकल्प लें कि इस ज्योति मद्धम नही पड़ने देंगे और जीवन की आखिरी सांस तक इसमे स्नेह रुपी तेल डालते रहेंगे। श्री सिंह ने शीघ्र ही फैजाबाद मण्डलीय सम्मेलन आयोजित करने की बात की। संयोजक श्री सिंह को सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष केपी ओझा ने प्रतीक चिन्ह भेंट किया। पूर्व जिला मंत्री अनिरुद्ध लाल गुप्ता ने वाणी पत्रिका की प्रति भेंट की। राजस्व संग्रह अमीन संघ के जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव ने श्री सिंह के शहर की सीमा में प्रवेश से लखनऊ सीमा में प्रवेश की अगुवाई की। जिला मंत्री अशोक सोनी ने समारोह कार्यालय का संचालन किया। और बाबूलाल वर्मा ने अध्यक्षता की और समारोह में प्रतिभाग करने वाले सभी भाई बहनो का आभार व्यक्त किया। सांस्कृतिक मंत्री उमाशरण वर्मा ने स्वागत गीत गाया। इस अवसर पर राम गोपाल चौधरी, एसएल वर्मा, मुन्नी सिंह, सुशीला अंसारी, शंकुतला मिश्रा, आरएन पाठक, पन्ना लाल वर्मा, अकमल हुसैन, शियाराम रावत, डा. एसएन हैदर, रामसागर गुप्ता, सुरेशचन्द्र श्रीवास्तव, चन्द्रशेखर वर्मा आदि लोग समारेाह में उपस्थित रहे।

Related

UP 8823598129425072779

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item