aajtaktimes

महिला जगत की जननी है जिनका सर्वोच्च स्थान कोई नही पा सकता है: रमाशंकर


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। बुद्धविहार कालोनी केशवनगर में भगवान बुद्ध सेवा महासंघ के तत्वाधान में ‘‘महिला दिवस‘‘ के उपलब्ध में कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए रामशंकर ने कहा कि महिलाएं जगत जननी है जिनका सर्वोच्च स्थान कोई नही पा सकता इसलिए हर सम्भव महिलाओं को 50 प्रतिशत हर स्थान पर रहना अति आवश्यकता है वरना पुरूष बेमानी होगी, क्योंकि भगवान बुद्ध के दर्शन से डॉ. अम्बेडकर ने भारत के इंसानो को समानता हेतु संविधान में प्राविधान दिया, जिसको अपने भरत में धार्मिक नीच बने दलित राजनीति करने वालों ने अपने स्वार्थ में बराबरी का दर्जा देने वाले डा0 अम्बेडकर की मंशा व संविधान के विपरीत जाति-पाति ऊँच-नीच को बढ़ावा देकर बाबू जगजीवन राम से लेकर आज तक राजनीति करने वालों ने भारत को कमजोर करने का काम करके भगवान बुद्ध व डॉ0 अम्बेडकर के सच्चे अनुयायियों का मनोबल कमजोर किया गया, जो आज की महिलांए अपने बच्चो सहित वास्तविक शिक्षित होकर भारत को मजबूत करने का काम करके सच्ची आजादी पा सकेंगे। इस अवसर पर अनुपमा रावत, प्रियंका रावत, अनीता रावत, नीलम रावत, राजकुमारी, मीरा देवी रावत, अशोकर कुमार, रामप्रकाश, राजेन्द्र कुमार, भगवानदीन, चन्द्रेश कुमार, अवधराम, अयोध्या प्रसाद, बाबू राम दयाल, लवकुश, राजेश कुमार ने भी उपस्थित लोगों को सम्बोधित किया।

Related

UP 422325578620197043

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item