टैक्स बार ने कराया नेत्र चिकित्सा शिविर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_898.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जिला टैक्स बार एसोसिएशन प्रांगण में आज एक नेत्र परीक्षण कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों अधिवक्ताओं, विभाग के कर्मचारी व व्यापारियों ने निशुल्क आंखों का परीक्षण कराया। वासन आई केयर लखनऊ के तत्वाधान में टैक्स बार कार्यालय में आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर में आप्टो मेटरिस्ट राजेश कुमार, अरूण कुमार वर्मा, फेसिलेटर प्रीती द्विवेदी, द्वारा किए गए कम्प्यूटर तकनीकी नेत्र परीक्षण शिविर के आयोजन में सैकड़ो की संख्या में वाणिज्यकर कर्मी, अधिवक्ता व्यापारियों ने इस शिविर का लाभ उठायां। जिसमें प्रमुख रूप से टैक्स बार के अध्यक्ष एपी शर्मा, महामंत्री दीप कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी आलोक श्रीवास्तव, सदस्य आशीष शरण गुप्ता, मनोज कुमार जैन, नवीन कुमार जायसवाल, राजन चर्तुवेदी, हनुमान प्रसाद, वनराज सिंह, राहुल प्रताप सिंह, आशुतोष श्रीवास्तव, छोटेलाल, ब्रिजेन्द्र वैश्य, दीपक शर्मा आदि अधिवक्ताओं ने शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

