aajtaktimes

नेहरु युवा केन्द्र में हो रहे भ्रष्टाचार की PM से शिकायत


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। भ्रष्टाचार को लेकर सुर्खियों में रहने वाला एनवाईके एक बार फिर चर्चा में आ गया है। बड़े अधिकारियों की चापलूसी व लाखों के गोलमाल का गंभीर आरोप लगाते हुये शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी सहित प्रधानमंत्री से सरकारी धन के बंदरबांट पर रोक लगाने की गुहार लगायी है।
जिलाधिकारी सहित प्रधानमंत्री को भेजी शिकायत में शिकायतकर्ता आसिफ अली ने आरोप लगाया है कि नेहरु युवा केन्द्र में आ रहा सरकारी धनराशि का लेखा जोखा कहीं नजर नही आ रहा है जबकि योजनाएं और योजनाओं में खर्च होने वाला पैसा धरातल से नदारद हो गया है। जिला समन्वय फर्जी तरीके से धनराशि का बंदरबांट कर रहे हैं। एसबीआई की मुख्य शाखा से आधा दर्जन चेकों के माध्यम से लगभग बीस लाख की धनराशि आहरित की गयी है। विगत् 28 जनवरी को दर्ज करायी गयी आन लाइन शिकायत नेहरु युवा केन्द्र के जोनल डायरेक्टर ने गंभीरता से लेते हुये उपनिदेशक सर्तकता संजय कुमार सिंह को जांच करके त्वरित कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। शिकायतकर्ता को सूचना देते हुये श्री सिंह ले आरोप पुष्टि के साक्ष्य प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इस सम्बन्ध में एनवाईके समन्वयक प्रदीप सिंह से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया परन्तु बात न हो सकी। जिलाधिकारी अजय यादव का कहना है कि शिकायती की निष्पक्ष जांच करायी जायेगी। दोषी को बख्शा नही जायेगा। 

Related

UP 6115690153422876907

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item