सपा सरकार में बेलगाम है अधिकारी: अमरनाथ
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_693.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी की सरकार में अधिकारी बेलगाम है। यह गरीबों के प्रति गम्भीर नहीं है। प्रदेश सहित सम्पूर्ण जनपद में खाद्य सुरक्षा अधिनियम का मजाक उड़ाया गया है। देश ही नहीं दुनिया के सबसे बड़े कार्यक्रम को आधी अधूरी तैयारी के बीच लागू करके हजारो हजार गरीबों को इसके मिलने वाले लाभ से वंचित करके समाजवादी पार्टी की सरकार द्वारा गरीब आवाम का उपहास उड़ाया गया है। उक्त उद्गार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने विकासखण्ड बंकी के ग्राम गदिया के खाद्य सुरक्षा अधिनियम की सत्यता जानने के लिये आयोजित चौपाल मे व्यक्त किये जिसकी अध्यक्षता सूचना के अधिकार टास्कफोर्स के अध्यक्ष अखिलेश वर्मा तथा संचालन कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राम हरख रावत ने किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दीपक सिंह ने प्रदेश सरकार की नीतियों की तीव्र निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार व खाद्य विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली गरीब विरोधी है जिसके चलते जब खाद्य सुरक्षा अधिनियम मे पात्र परिवारों की सूची को पढ़कर सुनाया गया तो स्थानीय आवाम द्वारा सूची पर आपत्ति दर्ज करायी गयी क्योंकि इस सूची मे जो जारी की गयी है इसमे सैकड़ों परिवार ऐसे छूट गये है जिनके यहां दो वक्त की रोटी का इंतजाम नहीं है और उनके नाम पात्रता सूची मे शामिल नहीं है। जिसके पक्के मकान व खेत है उनके दरवाजे पर टेªक्टर ट्राली कार आदि खड़ी है। उनके नाम पात्रता सूची मे शामिल है। इसका विरोध कांग्रेस पार्टी द्वारा हर स्तर पर करके गरीबों को न्याय दिलाया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष मो. इरफान कुरैशी, कांग्रेस उपाध्यक्ष केसी. श्रीवास्तव, अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष राम हरख रावत, उपाध्यक्ष विजय पाल गौतम, संगठन मंत्री ओम प्रकाश रावत, आनन्द गौतम, राजा राम गौतम, अरविन्द वर्मा, अजय रावत, बाबू लाल गौतम आदि लोग उपस्थित रहे।

