aajtaktimes

व्यापारियो ने ग्रहण की सदस्यता


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्ड़ल नगर इकाई द्वारा शहर मे चलाये जा रहे 10 दिवसीय सदस्यता अभियान के सातवे दिन 85 व्यापारियो ने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्ड़ल की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता अभियान में शहर के व्यापारियो ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। नगर अध्यक्ष सुजीत कुमार शाह के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान के सातवे दिन 85 व्यापारियो ने व्यापार मण्ड़ल की संदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष ने कहा कि व्यापार मण्ड़ल व्यापारियो की समस्याओ के समाधान के लिए निरन्तर प्रयासरत है। अभियान मे रवि नाग, हर्षित शुक्ला, मनीष तिवारी, धमेन्द्र सोनी, सलमान सिद्दीकी प्रिन्शू सोनी, विक्की गुप्ता, हर्षित शर्मा, देशराज यादव, मंयक जायसवाल, ओवैश्य, वैश सलमानी आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Related

UP 4508100285761089156

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item