अनुबंधित बस व टाटा मैजिक भिड़ी, आठ घायल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_124.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। फतेहपुर-बाराबंकी मार्ग पर परिवहन निगम की अनुबंधित बस और टाटा मैजिक में आमने-सामने हुई भिड़ंत में 8 लोग चोटिल हो गये जिन्हे राहगीरों ने फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया जहां पर दो घायलों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हे जिला अस्पताल रिफर कर दिया। फतेहपुर-बाराबंकी मार्ग पर मंगलवार की मध्यान्ह लगभग 12 बजे ग्राम दशरथपुर के निकट बाराबंकी से फतेहपुर की ओर आ रही परिवहन निगम की अनुबंधित बस नं- यूपी 41 एटी-0148 ने फतेहपुर से देवा जा रही टाटा मैजिक नं- यूपी 41 टी-4330 से जबरदस्त भिड़ंत हो गयी। जिससे इतनी टाटा मैजिक के परखच्चे उड़ गये और बस असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढ़े में उतर गयी। इस घटना में टाटा मैजिक पर सवार अनिल यादव, बन्ने हसन, मुन्ना, अनवर जमाल, रेशमा, सलमा, सिफरुनिशा, लतीफ घायल हो गये। जिन्हे राहगीरों ने स्वास्थ्य केन्द्र फतेहपुर पहुंचाया गया। जहां पर अनिल यादव निवासी सद्दीपुर तथा लतीफ पुत्र इस्लाम की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हे जिला अस्पताल रिफर कर दिया।

