सर्वजीत ने किया एमएलसी राजेश यादव का स्वागत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_528.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य राजेश कुमार यादव उर्फ राजू यादव का राजस्व संग्रह अमीन संघ की ओर से जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव ने बुके भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर राजेश यादव को बधाई देते हुये राजस्व संग्रह अमीन संघ के जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव ने कहा कि राजेश की जीत जनता की जीत है। यह ऐतिहासिक जीत इस बात का प्रमाण है कि सपा सरकार की उपलब्धियां, जन कल्याणकारी योजनाएं और चुनाव में किये वादों पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विचार सीधे जनता तक पहुंच रहे है। इस मौके पर ग्राम मित्तई के प्रधान मुनेश्वर यादव ने एमएलसी राजेश यादव का स्वागत करते हुये उन्हे बधाई दी और कहा कि समाज ने एक ऐसे होनहार नवयुवक को चुनकर सदन में भेजा है जो युवाओं के साथ साथ किसानो व मजलूमों के आवाज को बुलंद सके। इस अवसर पर राजस्व संघर्ष अमीन संघ से अमीन रामकिशोर गुप्ता, रमेश सिंह, अनिल श्रीवास्वत, नानक शरण, आशीष रस्तोगी सहित कई लोग मौजूद रहे।

