खेल शारीरिक व मान्सिक विकास के साथ भाईचार को बढ़ावा देता है: कुलदीप
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_393.html
अजमी रिज़वी
जैदपुर बाराबंकी। सपा नगर अध्यक्ष जावेद रिजवी व फरमान अंसारी द्वारा आयोजित मो. आलीम अंसारी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेन्ट का उदघाटन सपा जिलाध्यक्ष डा. कुलदीप सिंह ने किया। इस मौके पर बहराईच क्रिकेट कलब व जैदपुर की एमसीसी टीम के बीच मैच खेला गया। जिसमें जैदपुर की टीम की जीत हुयी। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष डा. कुलदीप सिंह ने कहा कि खेल का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। इससे शारीरिक व मान्सिक विकास होने के साथ साथ आपसी भाई चारे व प्रेम का संदेश मिलता है। इस तरह के टूर्नामेन्ट से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। उन्होने टूर्नामेन्ट के आयोजक जावेद रिजवी की ग्रामीण क्षेत्र में एैसे शानदार टूर्नामेन्ट कराने के लिये सराहना की।
इसी क्रम में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मुखतार अहमद शाह क्रिकेट बहुत ही लोकप्रिय खेल है। इससे जहॉ समाज में लोगों को एक दूसरे के करीब आने का मौका मिलता है। वही एैसे टूर्नामेन्ट के आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलता है। टूनामेन्ट के उद्घाटन मैच में बहराईच की टीम ने टास जीतकर पहले बालिन्ग का फैसला किया। जबकि एमसीसी जैदपुर टीम ने पहले बैटिंग करते हुये 16 ओवर में 159 रन बनाये जवाब में बहराईच की टीम ने 103 रन बनाकर आल आउट हो गयी। एमसीसी टीम के अलमदार को उनके शानदार प्रदर्शन के लिये मैन आफ द मैच का पुरूस्कार जावेद रिजवी व फरमान अंसारी द्वारा दिया गया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मुखतार अहमद शाह, अशीष सिंह, जावेद रिजवी, अलीम मेहदी, शहवार हुसैन, मो. सईद सिददकी, सैयद मो. कामिल रिजवी, बन्टी खॉ, अजमत अली, बब्बू खा,ॅ अजमी रिजवी, शब्लू खॉ, समीउल्ला, इस्तियाक सिददीकी, उमेर सभासद, जाकिर हुसैन, एडवोकेट हाजी दिलकश रिजवी, गदीर रिजवी, हाजी गुडडू बर्तन वाले खालिद कुरैशी, अजीज खॉ, मास्टर आसिफ, परवेज रिजवी, जाहिद, शब्बीर, सिराज अहमद सहित पूरा ग्राउन्ड खचाखच भरा हुआ है।



