शिवमयी हुई कालोनी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_803.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। आवास विकास कालोनी में दो दिनो से शिवमयी नजर आ रही है। मंगलवार को मंदिर पर विशाल भण्डारा सम्पन्न हुआ। चारों ओर हर-हर बम-बम, ऊँ नमः शिवाय की गूंज सारे दिन गूंजती रही। सुबह से शाम तक शिवभक्तों का तांता लगा रहा। विगत् सोमवार से ही बाबा सिद्धनाथ मंदिर पर संगीत मयी जाप हो रहा था। समापन पर हजारों की संख्या में शिव भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। भण्डारे का आयोजन मंदिर कमेटी के अध्यक्ष दिवाकर, कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, भूपेन्द्र पाल सिंह, विजय कुमार जायसवाल आदि लोगों ने सम्पन्न कराया।
