जनपद में जगह-जगह मनाया गया महिला दिवस
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_93.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। विश्व महिला दिवस के अवसर पर नगर के पैसार स्थित गंगा मेमोरियल गर्ल्स पीजी कालेज में महिलाओं ने जोश-खरोश के साथ हुंकार भरी। महिलाओं का जोश देखने लायक था। विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही सामाजिक प्रकृति की महिलाओं ने महिला समाज को दिशा दिखाने के उद्देश्य से एक बृहद संगठन ’’महिला जागरण मंच‘‘ की इस अवसर पर आधारशिला रखी। ‘आँखे’ संगठन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुंशी रघुनन्दन प्रसाद सरदार पटेल महिला महाविद्यालय की प्रबन्धक कृष्णा चौधरी ने कहा कि ’’पुरूष घबराएँ नहीं महिलाएं सिर्फ और सिर्फ अपना हक़ चाहेंगी और देश समाज की सुव्यवस्थित रचना व विकास में अपनी भूमिका निभायेंगी‘‘। कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए राजकीय इण्टर कालेज सहाबपुर की प्रधानाचार्य डॉ. सुविद्या वत्स ने कहा कि बहु और बेटा, पुत्र और पुत्री को हर प्रसंग में समान व्यवहार और समान अवसर उपलब्ध कराना आवश्यक है इससे समाज में एक अनिवार्य प्रचलन बनाने कि आवश्यकता है। डॉ. वत्स ने यह भी कहा कि अगर बालिकाओं को समान अवसर प्रदान किया जाये तो वे हर प्रकार से अच्छी प्रस्तुति एवं सुखद परिणाम देनें में समर्थ होंगी। वरिष्ठ अधिवक्ता सुश्री रमा सिंह ने महिलाओं के विधिक साक्षर होने पर बल देते हुए कहा कि ’’वर्तमान समय में अपने अधिकारों को जानने तथा उनकी मांग कराने के लिए महिलाओं का विधिक रूप से साक्षात्कार होना अति आवश्यक है‘‘ कार्यक्रम के अन्त में संगठन की कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमे सर्वसम्मति से संगठन की सरंक्षिका के रूप में कृष्णा चौधरी, अध्यक्षा सुश्री रमा सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अनुपम श्रीवास्तव, सचिव डॉ. सुविद्या वत्स, संगठन सचिव अजरा बानों, उपाध्यक्ष नाजमा बानों, कोषाध्यक्ष डॉ. मानसी यादव तथा वरिष्ठ सदस्या सुनीता शर्मा को मनोनीति किया गया। कार्यक्रम के अन्त में गंगा मेमोरियल पीजी कालेज के प्रबन्धक चन्द्र किशोर वर्मा व समाजसेवी प्रदीप संारग सहित महिलाए उपस्थित रही।