aajtaktimes

जनपद के सभी ब्लाक प्रमुखों व सदस्यों को दिलायी गयी शपथ


जौनपुर। उत्तर प्रदेश क्षेत्र तथा जिला पंचायत नियमावली 1994 के अनुसार शुक्रवार को जनपद के नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुखों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। इन सभी जनप्रतिनिधियों को शपथ जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी के निर्देश पर सम्बन्धित तहसीलों के उपजिलाधिकारी एवं ब्लाकों के खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा दिलायी गयी।
सिकरारा ब्लाक मुख्यालय पर नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख विजय यादव सहित क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान ब्लाक प्रमुख को शपथ विकास खण्ड अधिकारी प्रीति तिवारी और सदस्यों को ब्लाक प्रमुख विजय यादव ने शपथ दिलायी। शपथ समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह एवं विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिन्शू रहे। इस अवसर पर ओम प्रकाश सिंह, विनय यादव, राजू यादव, विनय शुक्ला, राम चयन यादव, अतुल सिंह, डा. संग्राम भारती सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संचालन जय प्रकाश सिंह ने किया।

केराकत संवाददाता के अनुसार स्थानीय विकास खण्ड कार्यालय पर उपजिलाधिकारी सुशील श्रीवास्तव की अध्यक्षता में ब्लाक प्रमुख सरिता सिंह को शपथ दिलाया गया। तत्पश्चात् ब्लाक प्रमुख श्रीमती सिंह ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया। समारोह में तमाम गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
सिरकोनी संवाददाता के अनुसार स्थानीय विकास खण्ड के सभागार में ब्लाक प्रमुख श्रीमती बीना सरोज पत्नी सतीश चन्द्र सरेाज को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। यह शपथ खण्ड विकास अधिकारी घनश्याम गुप्ता ने दिलवाया। इसके साथ ही सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ ब्लाक प्रमुख बीना सरोज ने दिलाया। इस अवसर पर जफराबाद विधायक शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी, रत्नाकर चौबे, पूर्व ब्लाक प्रमुख उर्मिला सिंह, कल्लू पहलवान, बच्चू लाल यादव, एडीओ पंचायत अशोक चौबे, वासुदेव यादव, पंकज मिश्र सहित तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसके अलावा शाहगंज, खेतासराय, मछलीशहर, मड़ियाहूं, बदलापुर, बक्शा, धर्मापुर, मुफ्तीगंज सहित अन्य ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित सादे समारोह में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी।

Related

UP 353010706496647694

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item