aajtaktimes

शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा 22 व शहीद पदयात्रा 23 को


जौनपुर। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरू के 85वें शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सुनिश्चित हुआ है। यह कार्यक्रम 22 मार्च दिन मंगलवार की सायं 5 बजे कोतवाली चौराहे पर होगा। इसके साथ ही 23 मार्च दिन बुधवार को प्रातः 7 बजे से सुन्दर गुरूद्वारा ओलन्दगंज से भगत सिंह पार्क सब्जी मण्डी तक शहीद पदयात्रा निकाली जायेगी। यह जानकारी देते हुये सुभाष कुशवाहा ने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम जौनपुर संघर्ष मोर्चा के बैनर तले होगा। महासचिव सतवंत सिंह एडवोकेट ने जनपद के वासियों से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील किया है।

Related

UP 4408188763398334765

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item