28 मार्च तक होगा मौसम में जबर्दस्त परिवर्तनः डा. दिलीप
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/28.html
जौनपुर। ग्लोबल वार्मिंग, पश्चिमी विक्षोभों, लोकल हीटिंग एवं घोर प्रदूषण के चलते मार्च भर मौसम अस्त-व्यस्त, तीव्र हलचल युक्त एवं लगातार परिवर्तनशील रहेगा। इसी क्रम में 20 मार्च तक पूरा उत्तर एवं पश्चिम भारत आक्रांत रहेगा। उक्त बातें ज्योतिष शिरोमणि डा. दिलीप सिंह एडवोकेट ने नगर के रिजवी खां मोहल्ले में आयोजित गोष्ठी के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, पूर्वांचल सहित मध्य भारत तक इसका कमजोर एवं आंशिक असर रहेगा। 24 से 28 मार्च तक एक बार मौसम में जबर्दस्त परिवर्तन होगा तथा तेज हवाओं, ओलावृष्टि के साथ वर्षा एवं अंधड़ का प्रकोप रहेगा जो उत्तर पश्चिम भारत के अलावा पूर्वांचल, मध्य एवं पूर्व भारत तक विस्तृत होगा। अप्रैल में मौसम अपेक्षाकृत शांत एवं हर प्रकार से किसानों के लिये अनुकूल रहेगा। साथ ही अन्य प्राकृतिक प्रकोप भी बढ़ जायेंगे। इस अवसर पर तमाम ज्योतिष, अधिवक्ता, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

