लोहिया गाव में मानक के विरुद्ध निर्माण होने पर प्रदर्शन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_501.html
जौनपुर। लोहिया ग्राम पंचायत सराय यूसुफ में सीसी रोड व नाली बनाने में क्षेत्रीय लोगों ने मानकविहीन निर्माण का आरोप लगाते प्रदर्शन किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय विकास खण्ड के सराय यूसुफ गांव का चयन लोहिया ग्राम में हुआ है जिसमें सीसी रोड व नाली निर्माण का कार्य चल रहा है। ग्रामीणों ने हो रहे कार्य को रोकवाते हुये उपजिलाधिकारी को पत्र लिखकर मानक विहीन हो रहे निर्माण की जांच करवाने की मांग किया। उक्त गांव के तेलियाना बस्ती में इस समय ठेकेदार द्वारा सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य कराया जा रहा है। एक माह पूर्व कार्य हो रहा था जिसे मानकविहीन होने का आरोप लगाते हुये रोकवा दिया गया था लेकिन पुनः ठेकेदार द्वारा कार्य को शुरू करा दिया गया है जहां नाली निर्माण में पुराने ईंट का उपयोग व सड़क निर्माण में कम सीमेंट का प्रयोग हो रहा है। इसी को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुये कार्य को रोक दिया। साथ ही उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर निर्माण कार्य की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग किया। प्रदर्शन करने वालों में जय प्रकाश, धर्मेन्द्र यादव, निलेश, अच्छे लाल, अखिलेश, अमरनाथ, संदीप यादव आदि प्रमुख हैं।


