सर्राफा व्यवसाइयों ने किया विरोध प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_640.html
जौनपुर। केन्द्र सरकार द्वारा लगाये गये एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सर्राफा व्यवसाइयों ने जोरदर प्रदर्शन करते हुये उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसके पहले सर्राफा एसोसिएशन ने जुलूस निकालकर पूरे नगर का भ्रमण किया जिसके साथ ही केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया गया। इसी क्रम में सर्राफा व्यवसाइयों के समर्थन मे अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने सहयोग दिया। सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवशंकर सेठ के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी विजय बहादुर सिंह को प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपते हुये आभूषण के व्यापार पर 1 प्रतिशत लगाये गये एक्साइज टैक्स को वापस लेने की मांग किया। इस अवसर पर शत्रुघ्न जायसवाल, राजेश अग्रहरि, डब्लू खान, सन्तोष जायसवाल, कन्हैया लाल सेठ सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

