aajtaktimes

सड़क हादसों में ट्रक चालक की मौत, आधा दर्जन जख्मी


जौनपुर। वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बदलापुर थाना क्षेत्र के मिरसादपुर गांव में स्थित पेट्रोल पम्प के पास शुक्रवार को दो ट्रकों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी। इस हादसे में एक ट्रक के चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की जानकारी होने पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दिया जिस पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। साथ ही घायल चालक को उपचार हेतु स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत नाजुक देखते हुये बेहतर उपचार के लिये उसे जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया गया।
शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के दिलाजाक निवासी शबनम 40 वर्ष शुक्रवार को अपने भाई के साथ बाजार से लौट रही थी कि नवाब युसूफ रोड पर साइकिल सवार ने पीछे से धक्का दे दिया जिससे मोटरसाइकिल पर बैठी शबनम गिर गयी। घायल महिला को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां समाचार लिखे जाने तक उनका उपचार चल रहा था।
जफराबाद थाना क्षेत्र के अनुसार स्थानीय थाने के पास शुक्रवार को तीव्र गति की इण्डिगो कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दिया जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। दुर्घटना के बाद चालक इण्डिगो लेकर मौके से फरार हो गया जिसके बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां समाचार लिखे जाने तक उसका उपचार चल रहा है।

Related

UP 7974335196321328800

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item