निःशुल्क परामर्श शिविर में 250 मरीज हुये लाभान्वित
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/250.html
जौनपुर। फेमिली हेल्थ केयर सेण्टर सिपाह के बैनर तले शुक्रवार को चर्म रोग रोगों के निवारण हेतु निःशुल्क परामर्श एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन हुआ जहां चर्म रोग से सम्बन्धित 250 मरीजों को उचित परामर्श देते हुये दवा दी गयी। इस दौरान चर्म रोग विशेषज्ञ डा. अजमत शेख ने बताया कि बदलते मौसम व ग्लोबल वार्मिंग से सूरज की किरणें सीधे त्वचा पर पड़ती हैं जिसके कारण अनेक प्रकार की त्वचा से सम्बन्धित रोग उत्पन्न होते हैं। नाखूनों का काला होना, चेहरे की त्वचा में जगह-जगह कालापन, झुर्रियां व खुजली अशुद्ध पानी के कारण होते हैं। इससे बचाव के लिये साफ पानी का प्रयोग करना चाहिये और सूर्य की सीधी किरणों के सम्पर्क में आने से बचना चाहिये। शिविर में मुंहासे, जिपपित्ती, दाद, एक्जिमा, स्कैबिज, सोरियासिस, झाइयां, आंखों के नीचे कालेपन, धब्बे, सफेद दाग समेत चर्म से सम्बन्धित अन्य रोगियों का परामर्श एवं निःशुल्क दवाएं वितरित की गयीं। इस अवसर पर विजेन्द्र उपाध्याय, सौरभ, विनोद पाठक, मो. अकबर खान, मो. फैसन, मनीष कुमार के अलावा अन्य सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।

