एएसपी ने लोगों से की त्योहारों को मिल-जुलकर मनाने की अपील
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_655.html
जौनपुर। शहर कोतवाली थाना परिसर में होली सहित अन्य त्योहारों को देखते हुये शुक्रवार को शान्ति समिति की बैठक हुई। इस मौके पर अपर आरक्षी अधीक्षक नगर रामजी सिंह यादव ने आये लोगों से शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील किया। साथ ही उन्होंने कहा कि जिले की जनता बुद्धिजीवी है। हर मौके पर एक-दूसरे के साथ मिल-जुलकर आगे बढ़े हैं। कभी भी किसी प्रकार समस्या नहीं हुई है और न ही आगे होगी, ऐसा हमें विश्वास है। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर आरपी सिंह यादव, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ला, शहर कोतवाल सत्येन्द्र तिवारी सहित शाति समिति के तमाम सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का संचालन सुशील कुमार वर्मा एडवोकेट ने किया।


