aajtaktimes

शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे गोप


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जनपद हमेशा से ही समाजवादी पार्टी का गढ़ रहा है और आगे भी आप
सब लोगों की मेहनत व दुआओं की बदौलत समाजवादी पार्टी जनपद की सारी
विधानसभा में अपना झण्डा गाड़ेगी। प्रदेश के कद्दावर मंत्री अरविन्द सिंह
गोप की उपस्थिति में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उक्त उद्गार सदर विधायक
सुरेश यादव ने बंकी ब्लाक में व्यक्त किया। श्री गोप ने आगे कहा कि सत्ता
में आते ही समाजवादी पार्टी की सरकार ने चुनाव घोषणा में पत्र में किये
गये सभी वादों को पूरा करने का संकल्प लिया। सबकों पता है कि 3 साल की
अविधि वर्तमान सरकार ने इन वादों को पूरा करके यह साबित कर दिया कि हमारी
कथनी और करनी में कोई अन्तर नही।
 उन्होंने सदर विधायक की तारीफ करते हुए
कहा कि सदर विधानसभा का जितना विकास उनके कार्यकाल में हुआ है उतना आजादी
के बाद से अब तक कभी नही हुआ। नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख माया देवी को
उपजिलाधिकारी नीलम यादव ने शपथ दिलाई उसके पश्चात ब्लाक प्रमुख माया देवी
ने सभी नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। बंकी विकास
खण्ड अधिकारी ओम प्रकाश यादव ने सभी अतिथियों को माला पहनाकर एवं बुके
देकर स्वागत किया। बंकी में शपथ के बाद सदर विधायक देवां विकास खण्ड के
ब्लाक प्रमुख एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों के शपथ गृहण में शामिल हुए। सपा
जिला मीडिया प्रभारी मो. रिजवान संजय के संचालन में हुए उक्त शपथ गृहण
समारोह को मुख्य रूप से अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के डायरेक्टर इजहार
हुसैन एडवोकेट, उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक के प्रदेश उपाध्यक्ष
धीरेन्द्र कुमार वर्मा, सपा वरिष्ठ नेता धरमेन्द्र यादव, नगर अध्यक्ष
हाजी कुतबुद्दीन अंसारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख आशा यादव, जिला महासचिव अनिल
कुमार यादव, जुहेर अंजुम खां, जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा बब्लू, ज्ञान
सिंह यादव आदि ने सम्बोधित किया तथा उक्त अवसर पर मुख्य रूप से मो. आसिफ
सभासद, दीपक गुप्ता, प्रदुमन यादव पव्वा, पंकज मिश्रा, तौकीर कररार,
विनोद यादव, जमनेश कनौजिया आदि लोग उपस्थित थे।

Related

UP 7515432879772060152

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item