विकास कार्यों के लिये नही होगी धन की कमी: गोप
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_631.html
अजमी रिज़वी
बराबंकी। जनपद के विकास खण्ड के प्रमुखजनों का सौभाग्य है कि ग्राम्य
विकास का मंत्री आपका ही भाई है। आप लोग क्षेत्र के विकास की योजनाएं
तैयार करें। धन की कमी नही आने दी जायेगी। उक्त बातें हरख विकास खण्ड
मुख्यालय पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में ग्राम्य विकास मंत्री अरविन्द
सिंह गोप ने कही। बंकी विकास खण्ड में उन्होने कहा कि ग्राम पंचायत का
राजनीति में बहुत महत्व है। सपा पंचायत प्रतिनिधियों को बहुत सम्मान देती
है। चुनाव से पहले इतना विकास कर दो कि 2017 में पुनः सपा का परचम लहरा
सको।
जैदपुर विधान सभा क्षेत्र अन्तर्गत विकास खण्ड हरख कार्यालय
परिसर में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख जाकिरूल निशा को विधायक राम गोपाल
रावत, जैदपुर चेयरमैन रियाज अहमद की उपस्थित में जनपद के कृर्षि रक्षा
अधिकारी एलएस यादव ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी पश्चात समस्त क्षेत्र
पंचायत सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ हरख प्रमुख जाकिरूल निशा ने
दिलाई।
मुख्तार अहमद शाह, चेयरमैन सुबेहा अदनान चौधरी, राजेश प्रताप सिंह,
करुणेश द्विवेदी, बलराम सिंह, बीडीओ उमाशंकर सिंह, एडीओ मनोज त्यागी सहित
समस्त ग्राम प्रधानगण व बीडीसी गण, सपा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।



