aajtaktimes

बेवा की जमीन पर निर्माण कार्य को दबंगों ने रुकवाया

अजमी रिज़वी
बाराबंकी ।  थाना असन्द्रान्तर्गत एक बेवा अपनी पुश्तैनी जमींन
पर अपने पड़ोसियों की वजह से निर्माण कार्य नही करा पा रही है। स्थानीय
स्तर पर बात न बनने पर महिला ने थाने जाकर शिकायत की है। थाना क्षेत्र के
पूरे चन्द्रमन निवासिनी दुरपती पत्नी स्व0 गिरिजा शरण वाजपेई आज अपने
पुश्तैनी मकान के अहाते की साफ सफाई कराकर निर्माण कार्य करवा रही थी कि
उसके पड़ोसी जनार्दन वाजपेई आदि ने जमींन अपनी बताते हुए निर्माण कार्य
रोकवा दिया। बेवा के विरोध करने पर उसके पड़ोसी अमादा फौजदारी हो गए। गांव
के कुछ लोागो ने मामला सुल्झाने की कोशिश की लेकिन बात न बनने पर बेवा
पुलिस की शरण में चली गई। पीड़िता का कहना है कि वह अपने पुश्तैनी अहाते
में निर्माण कार्य करवाना चाहती है लेकिन अवैध कब्जे की नीयत से उक्त
विपक्षी विरोध कर रहे है।

Related

UP 7349760234801023757

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item