शिल्प बाजार में शिल्पकारों के हुनर का हो रहा प्रदर्शन, जमकर हो रही बिक्री
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_517.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सांसद डॉ.पीएल पुनिया के प्रयासों से देश के शिल्पियों द्वारा
तैयार किया उत्पाद गांधी शिल्पबाजार के माध्यम से जनपदवासियों को खरीदने
का सुनहरा मौका मिला हैं। उक्त प्रतिक्रिया आज गांधी शिल्प बाजार के छठें
दिन पूर्व न्यायाधीश आर.सी.निगम ने गांधी शिल्प बाजार का अपने परिवार के
साथ अवलोकन व खरीददारी करने के पश्चात् सोसायटी के ऑफिस में आयोजकों के
बीच व्यक्त किये। गांधी शिल्प बाजार आम आदमी की जरूरतों का बाजार हैं।
होली के पावन पर्व पर सम्पूर्ण भारत वर्ष के कुशल शिल्पियों द्वारा अपने
हुनर से तैयार किया गया उत्पाद लाकर यहां की आवाम को बिक्री के जरिये
मुहैय्या कराना एक बड़ा काम हैं। लाख कोशिश करने के बावजूद भी जनपद की
आवाम हजारों हजार मील दूर का सामान न खरीद पाती लेकिन गांधी शिल्प बाजार
के आयोजक नेशनल चैरिटेबल वेलफेयर सोसायटी के मुख्य कर्ताधर्ता आरिफ खान
ने पूर्व न्यायाधीश श्री निगम को गांधी शिल्प बाजार की जानकारी देते हुए
बताया कि गांधी शिल्प बाजार की मंजूरी जनपद में सांसद पीएल पुनिया ने
करायी थी जब वह लोकसभा के सदस्य थे लेकिन पिछले दो वर्षों से गांधी शिल्प
बाजार की मंजूरी जनपद को नही मिल रही थी।
पीएल पुनिया के राज्यसभा सांसद
होने पर उनके अथक् प्रयासों से जनपद को एक बार फिर गांधी शिल्प बाजार की
सौगात मिली हैं इसमें सम्पूर्ण भारत देश से 100 से अधिक कुशल
हस्तशिल्पकार राजस्थानी जूती, जयपुरी सूट, दुपट्टें, चंदेरी साड़ी, सूट
आंध्रप्रदेश की वुडकार्निंग, नागालैण्ड के ड्राई फ्लावर, ग्वालियर की
पेपरमेशी, लखनऊ की चिकनजरी का उत्पाद लेकर शिल्प बाजार में आये हैं और
यहां की आवाम को किफायती दामों पर उपलब्ध करा रहे हैं।


