aajtaktimes

इनामी अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे, भेजा जेल


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। पांच वर्ष पूर्व हथकड़ी सहित टेªन से फरार होने वाले 20 हजारी
इनामी अपराधी को सफदरगंज पुलिस ने संयुक्त टीम के साथ धर दबोचा। एसपी ने
टीम को नगद व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। पुलिस लाइन के सभागार
में अपर पुलिस अधीक्षक शफीक अहमद, क्राइम ब्रांच क्षेत्राधिकारी विशाल
विक्रम सिंह ने संयुक्त प्रेस वार्ता में बताया कि आधा दर्जन से अधिक
मुकदमों में वांक्षित 20 हजार इनाम का घोषित अपराधी रघुनन्दन मौर्या
पुत्र परमेश्वर निवासी कोटवा भतसाना थाना मोहनगंज जनपद अमेठी को दादरा के
पास निर्माणाधीन पेट्रोल पम्प के पास से अवैध असलहे के साथ दबोचा गया।
उक्त अपराधी पर चारबाग बाजार खाला, ताल कटोरा, जनपद लखनऊ व सफदरगंज
बाराबंकी में आठ अपराधिक मुकदमें दर्ज है। यह विगत् 26 जून 11 को उस समय
टेªन से कूदकर भाग निकला था। जब इसे रायबरेली कारागार से अमेठी पेशी पर
ले जाया जा रहा था। इस पर बीस हजार का इनाम घोषित किया गया था। एसपी ने
पुलिस टीम में शामिल सफदरगंज थानाध्यक्ष जैनुद्दीन अंसारी सर्विलांस सेल
प्रभारी शिवनेत्र सिंह, आदिल हाशमी, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, संतोष कुमार
सिंह, सुधीर कुमार सिंह, हसन अफरोज जैदी, सर्वेश कुमार को नगद प्रशस्ति
पत्र देकर उत्साहित किया है।

Related

UP 4667108553174250694

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item