कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं को दिया गया प्रशिक्षणः हरिमूर्ति
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_724.html
जौनपुर। बालिकाओं को बचपन से योग की संस्कारशाला में संस्कारित करके उनके जीवन कौशल के विकास हेतु बेसिक शिक्षा विभाग के सराहनीय प्रयास द्वारा जनपद में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत सभी ब्लाकों की बालिकाओं के लिये महीने के तीसरे रविवार को एक साथ अष्टांग योग के क्रियात्मक व सैद्धांतिक पाठ्यक्रमों का अभ्यास कराया जाता है। अभ्यास के दौरान बालिकाओं को पतंजलि द्वारा निर्मित योग सूत्रों के साथ सूर्य नमस्कार, योगिंग, जागिंग, ताड़ासन, वृक्षासन, मकरासन, भुजंगासन, मर्कटासनों के साथ भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, वाह्य प्राणायाम, अग्निसार, नौलिक्रिया, भ्रामरी व उद्गीथ प्राणायामों के साथ योग निद्रा व ध्यान की विशेष प्रक्रियाओं का अभ्यास कराया जाता है। इस दौरान पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी अचल हरिमूर्ति द्वारा बताया गया कि शिविरों में दर्जनों प्रशिक्षकों द्वारा निःस्वार्थ सेवा भाव से सराहनीय कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

