पेड़ से लटकता मिला वृद्धा का शव
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_750.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना घुंघटेर क्षेत्र में मानसिक विक्षिप्त बुजुर्ग महिला का
शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस
ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी स्व.
हजारी की 70 वर्षीया पत्नी रामप्यारी का शव आज पड़ोस के गांव बीरमपुर
निवासी संजय तिवारी की आम की बाग में लटकता मिला। परिजनों के अनुसार
मृतका पिछले लगभग तीन वर्ष से मानसिक विक्षिप्त हो चली थी। बीते पांच-छः
माह पूर्व घर से भी निकल गयी थी। वे आये दिन इधर-उधर गांव में घूमती
फिरती थी। आज सुबह 10 बजे मृतका का शव आम के पेड़ से साड़ी के फंदे में
झूलता मिला। घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के
लिये भेज दिया है।

