aajtaktimes

टूट रहा सर्राफा व्यापारियों के सब्र का बांध


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। केन्द्र सरकार द्वारा सोने के जेवरातों पर लगाये गये एक्साइज
टैक्स के विरोध में सर्राफा व्यापारियों का गुस्सा दिन पर दिन बढ़ता जा
रहा है। पिछले 29 दिनों से लगातार व्यापार में घाटा सह रहे सर्राफा
व्यापारियों के सब्र का बांध अब टूटने की कगार पर है। बीते दो दिन पूर्व
सर्राफा व्यापारियों ने फैजाबाद-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर अपना
विरोध जताया था। खास बात यह है कि अब सर्राफा व्यापारियों के समर्थन में
लगभग समस्त व्यापारी संगठन उतर आये हैं। इसी क्रम में आज नगर के घंटाघर
स्थित धरना स्थल पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों,
व्यापारियों ने सर्राफा व्यापारियों के साथ आंदोलन को और गतिमान कर दिया।
इस आंदोलन ने कुछ ही देर बाद एक जुलूस का रुप लिया और धरना स्थल से भाजपा
जिला कार्यालय पहुंच गये। बीजेपी आफिस पहुंचकर न सिर्फ नारेबाजी की बल्कि
कार्यालय का घेराव भी किया। इस मौके पर बाराबंकी सर्राफा कमेटी के
महामंत्री अनिल रस्तोगी ने कहा कि सर्राफा व्यापारी देश भर में दुकान बंद
कर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। केन्द्र सरकार से एक्साइज कर हटाने की मांग
कर रहे हैं लेकिन केन्द्र सरकार हम व्यापारियों के गलें में एक्साइज का
फंदा कसती जा रही है। कमेटी अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सोनी ने कहा कि हम
सर्राफा व्यापारी अपनी जायज मांग मनवाने के लिये आखिरी दम तक संघर्ष करते
रहेंगे। इस मौके पर सुजीत शाह, कृष्ण कुमार रस्तोगी, राकेश रस्तोगी, अजय
रस्तोगी, शशि शेखर गुप्ता, हरिराम वर्मा, दिलीप सोनी, पन्ना लाल,
रामसजीवन पाल, कमल सोनी, वैभव, हर्षित सहित सैकड़ो सर्राफा व्यापारी मौजूद
रहे।

Related

UP 5476925171897197120

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item