aajtaktimes

एकजुट हुए सर्राफा व्यापारी किया लखनऊ कूच


अजमी रिज़वी
बाराबंकी-अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्ड़ल नगर अध्यक्ष सुजीत कुमार शाह
के नेतृत्व में लगभग 150 व्यापारी राजभवन घेराव के लिए लखनऊ रवाना हुये।
राष्ट्रीय आवाहन पर तिरहे जी0एस0टी, 2 लाख की खरीद-फरोत पर, पैन कार्ड की
अनिर्वायता, खुदरा मे एकल ब्राण्ड और सर्राफा व्यापार पर लगाये जा रहे
एक्साइज के विरोध में राजभवन घेराव का आवाहन किया गया। उससेे पूर्व
सर्राफा कमेटी के समर्थन में छाया स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव भी
किया। जिसके लिए जनपद के व्यापारियो ने एक-जुटता दिखाकर भारी संख्या में
लखनऊ नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में दोपहर को रवाना हुये। इस मौके पर पवन
जैन, सुशील अग्रवाल, विशाल सिंह, उधौली ब्लाक अध्यक्ष देशराज यादव विक्की
गुप्ता, सरदार रिंकल, अमरेश स्वर्णकार, सोनू बाथम, कन्हैया सोनी, आशू
गुप्ता, रवि नाग, अन्ंशू बाजपेयी, हर्षित शुक्ला, के0के0 रस्तोगी आदि
व्यापारी मौजूद रहे।

Related

UP 4063628265439842110

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item