aajtaktimes

जहां सही राहबर नहीं होता वह क़ौमे भटक जाया करती है: आज़िम ब़ाकरी


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। मौलाना गुलाम अस्करी हाल में रसूल (सं.अ.) की बेटी जनाबे
फातिमा (स.) के जन्म की संध्या पर एक जश्न का आयोजन हुआ। जिसमें आली जनाब
मौलाना आज़िम बाक़री ने कहा- जहॉ सही राहबर नही होता वह कौमें भटक जाती
हैं, बकौले इमाम जनाबे फातिमा जहरा (स.) बेहतरीन नमूनये अमल है। इस लिए
जश्ने मसर्रत के साथ उनके किरदार को अपनांए ताकि कामयाबी हासिल हो सके,
इस्मत का सिलसिला ही मगफिरत का जरीया है मौलाना ने यह भी कहा जो लोग बम
बांधकर खुद मर जाते है साथ में दूसरों को भी मार देते है वह समझते है
उन्हें जन्नत मिल जायेगी याद रखे यह खुदकुशी है शहादत नहीं।

Related

UP 8962320906472025192

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item