बंकी चेयरमैन ने किया छात्रों को सम्मानित
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_449.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। नगर पंचायत चेयरमैन अन्शू सिंह चौहान, प्राथमिक विद्यालय बंकी
प्रथम व द्वितीय के प्रतिभावान छात्र, छात्राओं को अंकतालिका का वितरण
करते हुए प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त छात्र, छात्राओं को पुरूस्कार
देकर सम्मानित कर गौरवान्वित किया और अभिभावकों से अपील की नव निहालों को
बेहतर शिक्षा का माहौल प्रदान कर, नव राष्ट्र के निर्माण में सहयोग
प्रदान करने का अनुरोध किया, व नगर पंचायत बंकी मे 13वें वित्त आयोग से
प्राप्त धनराशि से नगर केे समस्त वार्डों में स्वच्छ पेय जलापूर्ति के
लिए 7782 मीटर पाइप लाइन विस्तारित कर सभी को स्वच्छ पेय जल आपूर्ति के
लिए कहे हुए संकल्प को पूरा कर नगर में स्वच्छता बनाये रखने के लिए आग्रह
किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रथम व द्वितीय प्रधानाचार्या फिरोज बानो,
जरीना खातून, शिक्षक अनुपम चौधरी व सुशील मिश्रा, चेयरमैन प्रतिनिधि
श्याम सिंह, अभिषेक सिंह गजेन्द्र सिंह, राकेश गौतम, शुभम् मिश्रा आदि
गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

