बीमारी के चलते विधवा ने लगायी फांसी, मौत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_462.html
अजमी रिज़वी
मसौली बाराबंकी। एंकाकी का जीवन व्यतीत कर रही एक वृद्ध विकलांग, विधवा
महिला ने अपने घर में ही साड़ी से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। घटना पर
पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। प्राप्त समाचार के
अनुसार थाना व कस्बा मसौली निवासी स्व. राजकुमार मौर्य की विधवा पत्नी
सावित्री देवी (55) निःस्तान होने के कारण अकेली रहती थी तथा एक पैर में
पोलियो होने के कारण विकलांग थी। इधर कई दिनो से बीमार चल रही सावित्री
देवी ने अपनी छोटी बहन के पति विद्या सागर निवासी कटरा गोण्डा हाल पता
अयोध्या फैजाबाद को बुधवार की प्रातः 8ः10 मिनट पर फोन किया कि हमारी
तबियत ठीक नही है आकर हमको यहां से ले चलने छोटे बहनोई विद्यासागर ने 1
बजे तक आने को कहा और लगभग 1 बजे जब बहनोई मसौली पहुंचे तो देखा दरवाजा
अंदर से बंद है फोन मिलाने पर नही उठा काफी देर प्रयास करने के बाद मृतका
के जेठ शिवलाल मौर्य को मसौली चौराहे से बुलाकर ग्राम प्रधान की मौजूदगी
में दरवाजा तोड़ा गया तो विकलांग सावित्री देवी साड़ी के फंदे से झूलती
मिली। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

