पुलिस ने जुआंरियों को भेजा जेल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_553.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना क्षेत्र के ग्राम लालपूर की बाग में खेले जा रहे जुएं को
घेर कर मसौली पुलिस ने तीन जुआंरियो को धर दबोचा। जमा तलाशी पर 2160
रुपये व चार बाइके बरामद हुई। चौकी इंजार्ज सहादत गंज ने मंगलवार की देर
शाम ग्राम लालपूर में एक बाग में खेले जा रहे जुए पर पहुंचकर चन्दू पुत्र
बाबू निवासी किन्हौली, लवकुश पुत्र प्यारेलाल निवासी बारादरी थाना
बदोसरांय व रामफेर को धर दबोचा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

