aajtaktimes

सांसद ने बैठक में कार्यकर्ताओं में भरा जोश


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सिद्वौर मण्डल के सिद्वेश्वरी मंदिर पर आयोजित कार्यकर्ता
सम्मेलन में सांसद प्रियंका सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका
कुशलक्षेप पूछा तथा सभी को होली की बधाई दी। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने
सांसद का जोरदार स्वागत करते हुए भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद के नारे
लगाये, कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए सांसद ने बूथस्तर तक के
कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव 2017 की तैयारी कराते हुए उन्हे
प्रशिक्षण दिया। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी
पार्टी है, जिसमें हर वर्ग, समुदाय व जाति के लोग बिना किसी भेदभाव के
कंधे से कंधा मिलाकर चलता है, इस अवसर पर विनोद रावत, राम सागर रावत,
कुन्दन रावत, ब्रजभान वर्मा, अम्बरीश रावत,  अरविन्द सिंह, रामकुमार
मिश्र आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related

UP 3225752871504534103

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item