aajtaktimes

व्यवसाय हितों का विरोध करने वालों पर फूटा गुस्सा


जौनपुर। बीते 28 फरवरी को हड़ताल का आह्वान कर वापस लेने के बाद दवा व्यवसाइयों के निशाने पर आये सीडीएफ यूपी के पदाधिकारियों का प्रदेश भ्रमण प्रारम्भ हो गया है। इस प्रकरण में हुई क्षति की भरपाई हेतु जनपद में आये एआईओसीटी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं यूपीसीडीएफ के प्रदेश मंत्री सुरेश गुप्ता को दवा व्यवसाइयों के विरोध का सामना करना पड़ा। केमिस्ट एण्ड कास्मेटिक वेलफेयर एसोसिशन ने गुरूवार को दवा व्यवसाइयों के बीच जनजागरण अभियान चलाकर उत्तर प्रदेश केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट फेडरेशन की व्यवसाय विरोधी नीतियों और व्यापारी हितों के खिलाफ कार्य करने व मनमाने रवैये के बारे में जानकारी दिया। साथ ही संगठन के कार्य-कलापों से सावधान रहने की चेतावनी दिया। नगर क्षेत्र में सगंठन के सदस्यों ने 4 टोलियों में नगर का चक्रमण किया। साथ ही सांकेतिक विरोध प्रदर्शित करते हुये काले कपड़े से अपने प्रतिष्ठान के आगे फहराया गया। जनजागरण अभियान में संयोजक दिलीप गुप्ता, अध्यक्ष राजय यादव, सचिव राजेन्द्र निगम, इरफान अहमद, ओम प्रकाश मौर्य, सुनील श्रीवास्तव, विकास साहू, अमित मौर्य, भूपेन्द्र सिंह, रतन सिंह, अरविन्द चौहान, राजीव मिश्र, रिटेलर्स फोरम के अध्यक्ष धु्रव जायसवाल, सचिव धर्मेन्द्र के अलावा अन्य जिले के दवा व्यवसाइयों का विशेष सहयोग रहा।

Related

UP 8114231684326163326

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item