दो दिवसीय प्रदेशव्यापी प्रदर्शन को लेकर व्यापारियों ने की बैठक
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_89.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल की बैठक गुरूवार को सुतहट्टी बाजार स्थित कैम्प कार्यालय पर जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन की अध्यक्षता में हुई जहां 16-17 मार्च को लखनऊ में में होने वाले प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन के बारे में चर्चा हुई। इस मौके पर जिला महामंत्री रवि मिंगलानी ने प्रदर्शन के मुख्य बिन्दुओं सहित व्यापारियों की मांगों को दोहराया। जिलाध्यक्ष श्री टण्डन ने बताया कि 15 मार्च को रात्रि 10 बजे सभी व्यापारी कोतवाली चौराहे से बस एवं छोटी गाड़ियों पर सवार होकर लखनऊ प्रस्थान करेंगे जहां प्रदेश के प्रान्तीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्रा के नेतृत्व में दो दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी, नगर महामंत्री राधेरमण जायसवाल, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष अग्रहरि, युवा जिलाध्यक्ष संतोष अग्रहरि, अरशद कुरैशी, संजय जाडवानी, संजीय यादव, रवि श्रीवास्तव बनवारी लाल गुप्त, युवा नगर अध्यक्ष विकास शर्मा, विनीत अग्रवाल, प्रदीप जायसवाल, पारसनाथ साहू, राकेश जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे। संचालन जिला महामंत्री रवि मिंगलानी ने किया।

