aajtaktimes

बिजली विभाग की खामियों पर कांग्रेसियों ने जताया विरोध


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष विजयपाल गौतम ने आज
विद्युत वितरण खण्ड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। अधिशासी अभियन्ता
एस.के.श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन दिया। जनपद के
कोने-कोने से आये ग्रामीणों व कांग्रेस परिवार के सदस्यों के बीच श्री
गौतम ने कहा कि जनपद के 2872 गांव मजरों में विद्युतीकरण तथा नगर में
बिजली हानियों को दूर करवाने का सम्पूर्ण श्रेय सांसद पी.एल.पुनिया को
हैं। इसमें प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार की कोई भूमिका नही हैं।
इनके बिजली विभाग के बेलगाम अफसरों ने 395 करोड़ रूपये से विद्युतीकरण के
कार्य तथा 25 करोड़ रूपये बिजली हानियां ठीक कराने के कार्य में
करोड़ों-करोड़ रूपये का घोटाला किया हैं। मानकों व डी.पी.आर. में मौजूद
नामों में सुविधा शुल्क लेकर हेराफेरी की गयी हैं जिसकी उच्चस्तरीय जांच
न्यायहित में आवश्यक हैं। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष
अमरनाथ मिश्रा ने धरने के अंत में कांग्र्रेसजनों ने मुख्यमंत्री को
सम्बोधित 9 सूत्रीय मांग पत्र अधिशासी अभियन्ता विद्युत को सौंपकर ज्ञापन
में शामिल बिन्दुओं की जांचकर दोषियों पर कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने
का अनुरोध किया। धरना स्थल पर ज्ञापन प्रेषित करने तथा सम्बोधन करने
वालों में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव दीपक सिंह, सुनीता निषाद्, सरजू
शर्मा, के.सी.श्रीवास्तव, इरफान कुरैशी, रामहरख रावत, ज्ञानेश शुक्ला,
अकील अंसारी, इजहार अहमद एडवोकेट, सिकंदर रिजवी, शहजादे आलम, अरशद इकबाल
सहित सैकड़ो की संख्या में आवाम व कांग्रेस परिवार के सदस्य मौजूद थें।

Related

UP 82838955243041091

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item