aajtaktimes

कौशाम्बी में सड़क हादसा 3 की मौत , कोहराम बरपा


अशोक केसरवानी
कौशाम्बी | कौशाम्बी जिले के सैनी कोतवाली के लोहंदा मोड़ पर
ट्रक से ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो
गई| मरने वालों में एक महिला भी शामिल है| जबकि हादसे में परिवार के दो
लोगों समेत तीन लोग घायल हो गए हैं| घायलों को सी एच सी सिराथू में भर्ती
कराया गया है| हादसे में मरने वाले सभी लोग शादी समारोह में शामिल होकर
लौट रहे थे| हादसे की सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने सभी शवों को
पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है|
सैनी कोतवाली के अम्बाई बुजुर्ग गाँव में बुधवार को आयोजित शादी
समारोह में शामिल होने के लिए फतेहपुर जनपद के मलवां कस्बे से एक ही
परिवार के छः लोग अपनी ट्रक से आये हुए थे| गुरूवार को ट्रक में सवार
होकर परिवार के पांच लोग वापस घर लौट रहे थे| जैसे ही ट्रक एन एच-2 के
लोहंदा मोड़ के पास पहुंचा तभी अनियंत्रि तो सड़क किनारे ढाबा के पास खड़ी
बैक को टक्कर मरते हुए ट्रक के पीछे से जा टकराया| टक्कर इतनी जोरदार थी
ट्रक सवार एक महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई| हादसे में
ट्रक चला रहे युवक को बमुश्किल बाहर निकला गया| हादसे में बैक सवार समेत
तीन लोग घायल हो गए| हादसा की जानकारी पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और
घायलों को अस्पताल पहुँचाया| पुलिस ने शवों का पंचनामा भर उन्हें पोस्ट
मार्टम के लिए भेज दिया है|

Related

UP 2386892470043889819

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item