aajtaktimes

जुए में पत्नी को हारा पति !

अशोक केसरवानी
कौशाम्बी | महाभारत की कहानी सदियों के बाद कौशाम्बी में दोहराई
गई। यहां के पुरामुफ्ती इलाके का एक युवक 8 दिन पहले जुए में बीवी को दांव पर
लगाकर हार गया। इतना ही नहीं वह पत्नी को जीतने वाले के हवाले करने पर भी
आमादा है। बेटे की इस घिनौनी करतूत पर सास ने बहू को मायके भेज दिया। विवाहिता
ने पति की शिकायत महिला थाना के साथ ही पुलिस के अफसरों से भी की है। एसपी
वीके मिश्रा ने बताया कि प्रकरण की शिकायत पर सीओ चायल से जांच कराया गया|
मामले में पति-पत्नी के बीच विवाद की जानकारी हुई है| जुआ में हराने की बात
में सच्चाई सामने नहीं आ रही है|
पिपरी इलाके की एक युवती की शादी पुरामुफ्ती क्षेत्र के एक युवक के
साथ तीन साल पहले हुई थी। युवक मजदूर है। शादियों के मौसम में वह डीजे में काम
करता है। वह जुआ खेलने का लती है। 8 दिन पहले जुए में वह अपनी बीवी को दांव पर
लगाकर हार गया। अब वह पत्नी को जीतने वाले युवक के हवाले करने पर तुला हुआ है।
इसके लिए वह पत्नी पर दबाव बनाने लगा, तो वह सन्न रह गई। पति की घिनौनी हरकत
से सहमी विवाहिता ने सास को घटना की जानकारी दी। बेटे की कारस्तानी से हतप्रभ
रही मां ने बहू की आबरू बचाने के लिए उसे मायके भेज दिया।
जुआ में पत्नी को हारा युवक ससुराल पहुंचकर  उसे घर चलने के लिए
परेशान करने लगा। पति की बदनीयती से परेशान विवाहिता ने घटना की जानकारी महिला
थाने में देने के साथ पुलिस अधीक्षक को दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एस
पी ने सीओ चायल को घटना की जांच सौंपी है। मामले में एसपी वीके मिश्रा ने
बताया कि मामला गंभीर है। फिलहाल जुआ में पत्नी को हारने की बात में सच्चाई
नजर नहीं आ रही है पत्नी-पत्नी के विवाद के बाद पत्नी ने पुलिस में शिकायत
किया है| दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है|

Related

UP 5938371259025222114

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item