सर्वे में हार से सपा में सन्नाटा, कटेंगे कईयों के टिकट !
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_802.html
लखनऊ। अखिलेश सरकार के आधे से भी ज्यादा विधायकों को जनता ने नजर अंदाज कर दिया है। कम से कम पार्टी के खुफिया रिपोर्ट तो यही कहती है। अखिलेश सरकार द्वारा 2017 के विधान सभा चुनाव के लिए किये गए सर्वे रिपोर्ट के बाद ये खुफिया जानकारी इकठ्ठा की है।कुछ मंत्रियों की रिपोर्ट को लेकर सीएम ही नहीं नेताजी भी नाराज हैं। ये मंत्री न तो अपने क्षेत्र में पिछले चार साल में जनता का भरोसा कायम रख पाए। इसकी वजह से इनका टिकट सीएम काटना चाहते हैं। इसकी लिस्ट भी फाइनल की जा रही है। इसके बारे में जल्द ही फैसला लिया जा सकेगा, क्योंकि सपा भी अब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का एलान जल्द करना चाहती है।जिससे विधायकों का टिकट तय होने के बाद तैयारी और जनता के बीच पैठ बनाने के लिए समय मिल सके। कुछ मंत्री तो ऐसे हैं, जिनको लेकर मुख्यमंत्री ने इनके भविष्य का फैसला नेताजी पर ही छोड़ दिया है, क्योंकि इन मंत्रियों के संबंध नेताजी से हैं, लेकिन उनका रिपोर्ट कार्ड बेहद गंदा है। वह न तो अपने विभाग को चमका पाए हैं और न ही सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचा पाए।

