शराब पीने से दो की मृत्यु, तीन बीमार
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_436.html
बस्ती (एएनएस)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिला मुख्यालय पर पुरानी बस्ती क्षेत्र में शराब पीने से दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी तथा तीन बीमार हो गये। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि भरवलिया गांव में महावीर कहार आदि पांच लोगों ने होली के मौके पर शराब का सेवन किया । शराब पीने के बाद उनकी तबीयत बिगडने लगी । इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान महावीर कहार (45) और 22 वर्षीय राजीव सिंह की मृत्यु हो गयी । मौके से अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद की गयी हैं।

